Saturday, April 25, 2020
Thursday, September 21, 2017
सोच
सोच रहा था बैठ के, अनहद कभी शहर और शाम मिलेंगे |
डूब गए थे जो तूफां में, वही फलक सरेआम मिलेंगे ||
टूटें डाली टूटें पत्ते, कभी तो मीठे आम मिलेंगे |
सोच रहा था बैठ के, अनहद कभी शहर और शाम मिलेंगे ||
हर जात और धर्म की बारात अब होने लगी है ||
वो खुद लंगड़ा है, पर दूसरे को गिरा कर चलता है |
वो किसी और की रोटी के चंद टुकडे़ खा कर चलता है ||
वो अऩ्दर से जलता है, वो ज़माने जलता है,
और मुस्कुरा कर चलता है……
अपने ज़ाम को रख़ बिस्तर पर किसी और का जा़म पियेंगे…
सोच रहा था बैठ के, अनहद कभी शहर और शाम मिलेंगे |
कभी तो सूरज बहकेगा, कभी तो पंछी चहकेंगे…
फिर महकेंगी मन्द हवाएं तेरे मेरे आँगन में…
फिर फूटेंगे कल कल झरने, भादौं, वैशाख और सावन में….
अपनी जिद को रख कोने में, कभी तो खासोआम मिलेंगे….
मन्दिर मस्जिद बैर भुलाकर, आरती और अज़ान मिलेंगे…
फिर से राधा नाचेगी और फिर वहीं घनश्याम मिलेंगे….
Saturday, June 3, 2017
तो क्या ठहरूं
शहर हसीं है, बात कुछ और है |
कर नहीं सकते नुमाइसे दिल भरे बाजार में,
कहकहों के दौर में, गुमसुम सा हूँ मैं,
हर तरफ एक रौष है...
जो रंगीं है, रंगी रहे, मेरा क्या...
मेरी आवारगी की परवाह नहीं, तो क्या ठहरूं |
हर इक शाम, बैठ जाता हूँ बरार पर,
बोलता हूँ तन्हाई से, तू कहीं और जा…
कह देती है कि तेरे सा हमसफर नहीं…
दिल मे लिये तस्वीर, ढूँढता हूँ हर शक्ल मे वो शक्ल...
मेरी नाप का चेहरा ही नहीं, तो क्या ठहरूँ |
Wednesday, May 25, 2016
Beparwah
तेरी ग़मी में ज़र्रा ज़र्रा था...
तेरे जश्न में हंसने का हकदार नहीं...
परस्तिसी की हदें हुईं...
तेरे से बेईमान कितने हैं...
सरहदें खींच कर हंसता है वो बेशर्म सा...
कि ये तेरी जमीं और ये मेरी जमीं...
मुज़लिसी भी जा मिटी...
तेरे रहमान कितने है...
संगदिली की तो बात ही क्या...
तेरी आयतों में तो मेरा ज़िक्र कहाँ....
मुझे फक्र है कि मैं बेपरवाह हूँ जनाब...
ना जाने तेरे अरमान कितने हैं...
Tuesday, January 12, 2016
Talkhi

दूर रहना मुमकिन नहीं
पास आना मुनासिब नहीं
ना जाने किस दरख्त ने सहेजा है मेरे जज्बातों को
कि तेरे जिक्र से धड़कनें रुक सी जाती हैं |
छुप सी गई हैं इस शहर की रंगीनीयत कहीं
बेरुखसार है ये आबो हवा |
रुक जाता हूँ एक जोर की हंसी के बाद,
जे़हन में कहीं जब अक्श तेरा बनता है....
वो तल्खी अब इन अल्फाज़ों में नहीं,
मेरा परवाज कहीं और ही है....
Thursday, April 30, 2015
Raah..
wo shahar bhi koi shahar tha?
jaha ashk gira karte they, faanoosh bankar,
jaha wajood uda karte they, turre sa jalkar,
ye to uski wangi thi mit gya,
warna kaha wo ab aabo hawa,
ye to uski dillagi, wo gira tha
warna kaha wo saajo shama
warna kaha wo ab aabo hawa,
ye to uski dillagi, wo gira tha
warna kaha wo saajo shama
Friday, March 20, 2015
KHAMOSHI
Aaj aaine ke samne,
khud ke liye anjaan hu
shahar ki aawo-hawa,
dekh kar hairaan hu,
aaj aaine ke samne,
khud ke liye anjaan hu
mit chuka hai falshafa-e-aarju,
khulti darakhton me kahi,
jal chuka hai ashiqui ka ek chaman,
ja chuka hai aashikon ka kaafila,
simti shikasto me kahi,
ud gaye fanoos bankar ashk bhi
ab dosto ki bheed me anjaan hu
thoda sa pareshan hu
thoda sa hairan hu
aj aaine ke samne,
khud ke liye anjaan hu
Subscribe to:
Posts (Atom)


